फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष में हुई नोक झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर सपा के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिससे कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। बाद में सपा नेताओं ने एक दूसरे को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। नोकझोंक होते देख तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम से खिसक गए। कुछ सपाइयों ने इसकी शिकायत सपा के नेताओं से भी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनेश्वर मिश्र की जयंती के दौरान कार्यक्रम में एक सपा नेता ने कहा कि सपा सरकार में एक गांव लोहिया आवास घोषित हुआ था, जिसे कटवा दिया गया। इस पर सपा के पूर्व विधायक ने वक्ता को कार्यक्रम में इस तरह की बात करने से मना कर दिया। जिस पर सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ता को अपनी बात करने को कहा। इस पूर्व विधायक नाराज हो गए और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को जमकर हड़काया। जिससे दोनों नेताओं में जमकर नोकझोंक हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने की। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि जयंती के दौरान दो नेताओं के बीच हल्का फुल्का विवाद हो गया था। जिसे बाद में समझा बूझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें