बिरमा भवन में गुरुवार को हुई बैठक में प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खरीफ की फसल में बीज का नुकसान होने की सूचनाएं मिली हैं।
इसके बाद सरकार ने छोटे किसानों को नि:शुल्क बीज किट दिए जाने के निर्देश दिए है। वहीं बड़े किसानों को 80 फीसदी छूट पर बीज दिया जाएगा। कृषि मंत्री का कहना है कि जिले में 50 से 55 फीसदी बारिश हुई है।
इसलिए इसके सूखाग्रस्त घोषित होने की संभावना नहीं है। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए।
बैठक में सदर विधायक राकेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शंकरलाल त्रिपाठी, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नंहू, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
जिले को सूखाग्रस्त घोषित कराने की नहीं करेंगे पैरवी