फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, लाखों के उपकरण फुंके

Tue, 11 Jul 2017 10:33 PM IST
महोबा
विज्ञापन
छीतमपुर रोड पर टूटा पड़ा एचटी लाइन का तार
विज्ञापन
कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला अगिभनहोत्रीपुरा में रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार की रात खराबी आने से करीब 50 उपभोक्ताओं के घराें में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे घरों में रखे कूलर, पंखा, टीवी, फ्रिज, एलईडी बल्ब सहित लाखों के बिजली उपकरण फुंक गए। सूचना के 12 घंटे बाद बिजली कर्मचारियों के पहुंचने से उपभोक्ताओं में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों ने जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन



मोहल्ला अगिभनहोत्रीपुरा में स्थापित ट्रांसफार्मर से करीब सौ सेे अधिक उपभोक्ताओं को आपूर्ति होती है। ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने के चलते उपभोक्ताओं के घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे लोगों को लाखों की क्षति हुई। 

करंट से सेवक साहू का इनवर्टर, स्टेप्लाइजर, टीवी व आधा दर्जन एलईडी वल्ब, शारदा प्रसाद के दो पंखा, टीवी, स्टेप्लाइजर, जगदीश का पंखा, कूलर, एलईडी बल्व व हरगोविंद, जयहिंद, अखिलेश, हरीसिंह, मुन्नालाल, ईश्वर, तुलसीदास, कामता समेत आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण जलकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन रात में कोई नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह कर्मचारियों ने पहुंचकर जांच की। हजारों के उपकरण फुंकने से लोगों में आक्रोश दिखा। उन्होंने बिजली विभाग से जांच कराकर क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता सुबोध भाष्कर का कहना है कि ट्रांसफार्मर का न्यूटल उड़ जाने से करंट आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें