फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और किसान के बैंक खाते से निकले 5.58 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ में हुए घोटाले की परतें लगातार खुल रहीं हैं। इस मामले में पूर्व प्रबंधक व सहायक प्रबंधक निलंबित हो चुके हैं। अब कुलपहाड़ तहसील के सतारी गांव के किसान ने 5.58 लाख रुपये खाते से निकाले जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत वित्तमंत्री, इंडियन बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हमीरपुर व प्रधान कार्यालय में की गई।
विज्ञापन

इंडियन बैंक कुलपहाड़ में हुए घोटाले के प्रति नए मामले सामने आ रहे हैं। सतारी गांव निवासी किसान मुकुंदलाल ने धोखाधड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। बताया कि उसने इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ बैंक से छह लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 18 अगस्त 2021 को केसीसी का छह लाख चार हजार रुपये जमाकर रकम चुका दी थी। इसके बाद उन्होंने कोई धनराशि नहीं निकाली। बुधवार को जब वह रुपये निकालने बैंक गए तो कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते से 5.58 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत वित्तमंत्री समेत बैंक अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक से की है। पीड़ित ने कोतवाली में भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें