महोबा। नेहरू युवा केंद्र महोबा के तत्वावधन में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का उदघाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र और नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर कबड्डी, खोखो, दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जहां पर छात्राओं ने दमखम दिखाया।
खो खो प्रतियोगिता में ब्लाक चरखारी के सलुआ ने पहला स्थान पाया। बालक वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र ने बाजी मारी। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रोशनी ने जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका आदित्यमणि शर्मा, रजनीश कुमार, भूपेंद्र सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में मोहम्मद सफी, हसीन मोहम्मद, प्रभात मिश्रा, राघवेंद्र, धर्मेेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हसीन मोहम्मद ने किया।