फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वेक्षण अभियान चला सकारात्मक सोच के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकारात्मक सोच के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज समस्या व नारी शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मोहल्ला भटीपुरा, शेखू नगर, सुभाष नगर में सर्वेक्षण कार्य किया गया। छात्राओं ने घर-घर जाकर लोगों की राय ली और उनको सकारात्मक होने के लिए प्रेरित किया।
सोमवार को विशेष शिविर के तहत छात्राओं ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर सर्वेक्षण कार्य किया। इस दौरान छात्राओं ने दीवारों पर विभिन्न स्लोगन जैसे ‘अनमोल से अनमोल है बेटी फिर क्यों उसे दहेज में बेंची’ ‘डिजिटल इंडिया सपना एक कर दे पल में काम अनेक’ ‘बेटी को मत समझो भार यह है जीवन का आधार’ आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बौद्घिक सत्र में सामाजिक दृष्टिकोण व आज की नारी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रामश्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋतुराज सिंह गौतम ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और प्रत्येक क्षेत्र में आगे आ रहीं हैं। जिससे समाज का दृष्टिकोण बदल रहा है। कार्यक्रम में छात्रा मोहिनी, प्रीति, सीता, निशा, सभ्यता, भारती आदि ने राधा कृष्ण के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कल्पना सिंह, दिलीप सिंह, डॉ. संतोष पांडेय, प्रतिभा तिवारी आदि ने छात्राओं को रचनात्मकता के गुर सिखाए। संचालन डॉ. संतोष पांडेय ने किया। वहीं वीरभूमि महाविद्यालय की छात्र इकाई के विशेष शिविर में प्रभात फेरी निकाली। बौद्घिक सत्र में मुख्य अतिथि तारा पाटकार ने बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता क्यों विषय पर छात्रों को जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू, कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रदीप कुमार सहित तमाम प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली निकाल स्वच्छता का दिया संदेश
महोबा। शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं ने ग्राम मामना में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। कहा कि यदि हम अपने घर व आसपास की साफ सफाई रखें तो विभिन्न बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इस मौके पर डॉ. रामदत्त तिवारी, पं. जगप्रसाद तिवारी, मुकेश विकास गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी जगभान राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें