फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की अनदेखी के चलते सिकुड़ते जा रहे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते खेल मैदानों में कहीं सरकारी कार्यालय बन गए तो कहीं सरकारी कालोनियां। जिससे खेल मैदान धीरे धीरे सिकुड़ते जा रहे है। खेल मैदानों की भारी कमी के चलते खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका नही मिल पा रहा है। जिससे उनकी प्रतिभाएं दम तोड़ रहीं हैं।
गौरतलब है कि जनपद गठन से पहले शहर में डाकबंगला मैदान, पूल्ड हाउस कालोनी मैदान, सिंह भवानी मैदान, हथकरधा मैदान सहित एक दर्जन से ज्यादा खेल मैदान थे। जहां पर लोग प्रतिदिन सुबह हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल सहित तमाम खेलों की प्रेक्टिस करते थे। पूल्ड हाउस मैदान में सरकारी कालोनी बन गईं। डाकबंगला मैदान में कर्मचारियों के आवास व दुकानें बन जाने से खेल मैदान सिकुड़ गया है। हथकरधा मैदान में भवन निर्माण हो जाने से यहां का मैदान भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी इंटर कालेज ग्राउंड में भी अवैध कब्जे होते जा रहे हैं। सिंह भवानी मैदान में बड़ी बड़ी इमारतें खड़ी हो गई हैं। प्रशासन द्वारा नए खेल मैदानों की कोई व्यवस्था नही की जा रही है। जिला मुख्यालय में मात्र एक स्टेडियम है। जो शहर से काफी दूर होने के कारण सभी लोग वहां नही पहुंच पाते है। वहीं एक खेल मैदान में अलग अलग खेल के लोगों को भी दिक्कत होती है।
प्रशासन की अनदेखी के चलते सिकुड़ते जा रहे खेल मैदान
- मैदान न होने से खिलाड़ियों को अभ्यास का नही मिल रहा मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें