महोबा। भाजपाइयों ने गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
शनिवार को डहर्रा, पहाड़िया, चंदौली, बैंदों, खमा, पठारी आदि गांवों में मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक राकेेश गोस्वामी, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी अलग-अलग बूथों में पहुंचकर चौपाल लगाई।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत सुगिरा में आयोजित ग्राम चौपाल में मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए फीड बैक लिया। कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए हर घर नल योजना शुरू की गई है। इससे घर-घर में शुद्ध पानी पहुंचेगा। चौपाल में क्षेत्रीय सदस्य मंगल सिंह राजपूत, चतुरसेन तिवारी, माधव प्रसाद, जयंत सिंह, दिनेश खरे आदि मौजूद रहे।