फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेताें में लगी आग से 4 बीघा फसल राख

Wed, 29 Apr 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 विकासखंड जैतपुर के ग्राम मगरौल खुर्द में एचटी लाइन में हुई स्पार्किंग से गन्ने के खेत में आग लग गई। जिससे 4 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घंटे की  मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक एक खेत की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानाें ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम बुधौरा निवासी त्रिलोकी राठौर पुत्र रामसेवक राठौर का मौजा मगरौल खुर्द में चार बीघा का खेत है। जहां गन्ने की फसल खड़ी हुई थी। बुधवार को खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के ताराें में स्पार्किंग होने से गिरी चिंगारी से खेत में आग लग गई। खेत में लगी आग बगल के ही क्षमाधार कुशवाहा के खेत में भी पहुंच गई। खेत में आग लगी देख क्षमाधार कुशवाहा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में पहुंचे ग्रामीणाें ने दो घंटा मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब आधा बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणाें ने अग्निकांड की सूचना त्रिलोकी राठौर को दी। लेकिन जब तक वह खेत पहुंचता तब तक उसकी चार बीघे की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानाें ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें