फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केंद्रों में 4,569 श्रमिकों को किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महानगरों से श्रमिकों के आने की रफ्तार थम गई हैं। जिले में 132 केंद्रों में 4,569 श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया है। जहां पर उनके खानपान की व्यवस्था की जा रही है। संकट के समय में समाजसेवी भी गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 17 श्रमिकों की जिला अस्पताल में जांच कराई गई। सामुदायिक किचिन की भी महोबा, चरखारी व कुलपहाड़ में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक भी कोरोना वायरस से पॉजीटिव केस नहीं मिले हैं। इससे जिले के लोगों ने राहत की सांस ली। अब महानगरों से आने वाले श्रमिकों की भी रफ्तार थम सी गई है। गांव में पहले बिना जांच के घुस गए ग्रामीणों का अब तलाश कर परीक्षण कराया जा रहा है। जिसमें से सोमवार को 17 श्रमिकों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया। बड़े पैमाने पर जिले में आए श्रमिकों के साथ-साथ लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप हो जाने से बढ़ी बेरोजगारी के मद्देनजर समाजसेवियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। भटीपुरा निवासी रफीक खान द्वारा अपने घर के आंगन में कढ़ाई चढ़ाकर पूड़ी-सब्जी बनवाकर हर रोज गरीबों को घर-घर भोजन पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा घर पर प्रतिदिन भारी संख्या में आने वाले को भी सब्जी और पूड़ी के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से दी जा रही हैं। इसके अलावा आरएसएस व मोदी रसोई के माध्यम से गरीबों को घर-घर लंच पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में जिले के हर मंडल में मोदी रसोई चलाई जा रही है।
जिले में बनाए गए 132 क्वारंटीन केंद्र
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में किए गए परीक्षण के दौरान 9,766 उत्तर प्रदेश के निवासी है जबकि 14 श्रमिक अन्य राज्यों के हैं। जिले में क्वारंटीन 132 क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं जबकि 24 रैन बसेरे बनाए गए हैं। जहां पर क्वारंटीन किए श्रमिकों के लिए आठ सामुदायिक किचिन भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्रों का एसडीएम ने निरीक्षण कर लिया जायजा
चरखारी। एसडीएम चरखारी राजेश कुमार ने आस-पास के गांव में बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण कर खानपान की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही चरखारी एलटीएस, गंगा सिंह इंटर कॉलेज व इमलियाडांग के प्राथमिक विद्यालय बृजपुुरा में व्यवस्थाएं देखी। साथ ही इमिलियाडांग के स्कूल में क्वारंटीन किए गए चार श्रमिकों के खाना न खाने की शिकायत पर समझा-बुझाकर खाना खिलाया। चारों को गंगा सिंह में बनाए क्वारंटीन केंद्र में पहुंचाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि चरखारी व देहात क्षेत्र में 17 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें गंगा सिंह कॉलेज, एलटीएस, गोकुल प्रसाद खरेला ,बारी, भटेवराकला, बपरेथा, गौरहरी, गोरखा, करहराखुर्द सहित गांव में श्रमिकों को क्वारंटीन किया गया है। जहां पर उन्हें दाल, चावल, सब्जी-रोटी दी जा रही है। क्वारंटीन केंद्र एलटीएस में श्रमिकों को डायनिंग टेबल में थाली सजाकर भोजन परोसा जा रहा है। जिससे सामाजिक दूरी का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें