फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अभ्युदय कोचिंग की प्रवेश परीक्षा में 395 अभ्यर्थी शामिल

Sun, 22 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित निशुल्क अभ्युदय कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। सीसीटीवी कैमरों के बीच कड़ी निगरानी के बीच हुई प्रवेश परीक्षा में 395 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

अभ्युदय कोचिंग में विषय विशेषज्ञों की ओर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। प्रथम पाली में एसएससी, रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस, यूपीएसएससी आदि की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 11.30 से शुरू हुई। जिसमें पंजीकृत 554 अभ्यर्थियों में से 243 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में सिविल सर्विसेज, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई की तैयारी के लिए प्रवेश परीक्षा दोपहर 2.30 से शुरू हुई। जिसमें पंजीकृत 240 अभ्यर्थी के सापेक्ष 152 ने परीक्षा दी। अब जल्द ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद नवीन शिक्षण सत्र में माह जुलाई से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू होगी।
इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह, शैलेष तिवारी, कोर्स कोआर्डिनेटर विशाल सिंह, महमूद, प्रो. सोवित गुप्ता, विश्वनाथ सिंह परिहार, आशीष मिश्रा, नरेंद्र सोनी, विक्रम राजपूत, पीयूष सचान, प्रबल कुमार, विवेक सिंह, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें