आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की जांच की गई।
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए आयोजित वजन दिवस पर विकासखंड जैतपुर और पनवाड़ी के 398 आंगनबाड़ी केंद्रों में 38842 बच्चों का वजन किया गया। चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया।मंगलवार को जैतपुर और पनवाड़ी ब्लाक के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए वजन
दिवस पर 0 से 5 वर्ष तक के 38842 बच्चों का वजन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 132 पर्यवेक्षकों और 21 सेक्टर प्रभारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों का जायजा लिया।अजनर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर से आई टीम ने बच्चों का चेकअप किया और बच्चों को कुपोषण से बचाने के
उपाय बताए। 10 दिसंबर को कबरई, चरखारी और महोबा के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन लिया गया था। इसमें 4367 बच्चे अति कुपोषित पाए गए थे। वजन दिवस की शुरूआत डीएम वीरेश्वर सिंह ने पसवारा और सीडीओ एके सिंह ने चरखारी से की थी। अति कुपोषित बच्चों को उपचार के साथ खानपान की सलाह दी जाएगी।