फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यूपी पीसीएस-प्री परीक्षा आज 3,744 परीक्षार्थी ले रहे हिस्सा

Sun, 12 Oct 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रवर अधीनस्थ सेवा व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) की लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच कराई जाएगी। इसके लिए जनपद में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3,744 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज नें बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित यह परीक्षा रविवार को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी।
वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा ब्लॉक-ए पठारोड व वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महोबा ब्लॉक-बी, राजकीय इंटर कॉलेज महोबा राठ चुंगी रामनगर महोबा, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महोबा मुख्य डाक घर के पास, राजकीय पॉलिटेक्निक स्टेशन रोड महोबा, राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर थाने के पास, पीएमश्री राजकीय गंगासिंह इंटर कॉलेज चरखारी, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी गल्ला मंडी के पास, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। आयोग के निर्देश पर परीक्षा केंद्र में पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, सनग्लासेस, कैप, लंच बॉक्स, पेन डाइव, मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रानिक घड़ी, ब्लूटुथ आदि को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें