फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेलखंड कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए चुने गए 34 खिलाड़ी

Thu, 18 Dec 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खरेला। बुंदेलखंड कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए मेधावी खिलाड़ियों के चयन को आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान ई-ऑक्शन नीलामी के लिए 34 खिलाड़ियों को चुना गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करके जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को आयोजक और अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

जनपद बांदा में माह फरवरी में होने वाली 15 दिवसीय बुंदेलखंड कबड्डी लीग सीजन-2 के लिए के खिलाड़ियों के चयन को लेकर काशी प्रसाद इंटर कॉलेज के मैदान में जिलास्तरीय ट्रायल हुआ। इसका शुभारंभ बांदा लीग कबड्डी संघ के संयोजक कमल यादव, महोबा कबड्डी संघ के सचिव देवीप्रसाद व सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। कबड्डी लीग सीजन-2 संघ के संयोजक कमल यादव ने बताया कि चुने गए खिलाड़ियों की माह जनवरी में ई-आक्शन नीलामी होगी। नीलामी लेने वाली कंपनी की ओर से खिलाड़ियों को किट, तय बेस नीलामी राशि आदि दी जाएगी। ट्राॅयल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खरेला के आठ खिलाड़ियों में कुलदीप कुशवाहा, रामजी वर्मा, सूरज सेन, हरिराम कुशवाहा, भूपेंद्र प्रजापति आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान बांदा के अंकित कुशवाहा, सुनील सक्सेना, पूर्व खिलाड़ी राजेंद्र सिंह, शिक्षक लालसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें