फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन पद पर समायोजन न होने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रदेश सरकार द्वारा 45 साल की उम्र पार कर चुके सीजनल संग्रह अमीनों एवं संग्रह अनुसेवकों को अमीन पद पर समायोजित किए जाने का शासनादेश जारी होने के बाद भी महोबा जनपद में आजतक सीजनल अमीनों का समायोजन नहीं किया गया। इससे नाराज सीजनल संग्रह एवं अनुसेवक संघ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सीजनल संग्रह अंजनी कुमार, रामकिशोर तिवारी, रमेशचंद्र, बृजेश कुमार, याकूब खां, हरी सिंह, जय सिंह, दयाराम और अनुसेवक भगवानदास, विनोद कुमार, मोहम्मद शाहिद, कमलापत, गनेश प्रसाद ने अतिरिक्त एसडीएम उवैश अहमद को ज्ञापन सौंपा। बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश तहत दूसरे जिलों में सीजनल संग्रह अमीनों को अमीन पद पर तैनात कर दिया गया है लेकिन यहां नहीं किया गया।
विज्ञापन

अमीन पद पर समायोजन न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें