फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज विभाग ने 32 ओवरलोड़ ट्रकों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। जिलाधिकारी सहदेव के निर्देश पर पत्थर मंडी कबरई में रविवार की रात खनिज विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बांदा व कानपुर रोड से 32 ट्रकों को रोककर चेक किया गया। सभी वाहनों में माल ओवरलोड मिलने पर थाना कबरई में ट्रकों को सीज कराया गया। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पत्थर मंडी कबरई के क्रशर प्लांटों में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रकों की आवाजाही होती है। गिट्टी भरकर जाने वाले ट्रकों के ओवरलोड चलने की सूचना डीएम को मिल रही थी। जिस पर डीएम ने जिला खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को ओवरलोड वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर खनिज इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र, दीपक राजभर, रामनरेश, रामकुमार आदि की संयुक्त टीमें बनाई गईं। रविवार देर रात तक बांदा रोड पर सघन जांच अभियान चलाया और 32 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर कबरई पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिससे ओवरलोडिंग कर चलने वाले ट्रक चालकों में खलबली मच गई। खनन अधिकारी ने बताया कि ओवरलोडिंग हर हाल में रोकी जाएगी।
विज्ञापन

खनिज विभाग ने 32 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें