फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून तक पूरा हो कबरई डैम का निर्माण: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
30 जून तक पूरा करें कबरई डैम का निर्माण : डीएम
विज्ञापन

डीएम ने जल निगम और जल संस्थान के अभियंताओं को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। डीएम ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ निर्माणाधीन कबरई डैम के कैनाल हेड रेगुलेटर एवं स्पिल वे तथा जलनिगम के इंटेकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था घनाराम कंस्ट्रक्शंस झांसी के अभियंताओं को निर्देश दिए कि कबरई डैम के शेष निर्माण कार्य को 30 जून तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। जलनिगम व जल संस्थान के अभियंताओं से कहा कि पेयजल योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों और कबरई कस्बे को सितंबर तक पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही समय निश्चित कर इसका लोकार्पण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सिंचाई निर्माण मंडल के अधीक्षण अभियंता सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, एक्सईएन मोहदा निर्माण खण्ड एके सिंह, सहायक अभियंता हबीब अहमद एवं राजेश कुमार यादव तथा जलनिगम एवं जलनिगम के अभियंता गण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डैम से 26 हजार हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
महोबा। एक्सईएन एके सिंह ने जानकारी दी कि 30 जून तक इस बांध पर होने वाला कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा और बारिश में अर्जुन सहायक परियोजना के सहयोग से इस बांध को पूरा भरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बांध की क्षमता 130 एमसीएम है तथा इसके 20 एमसीएम पानी को पेयजलापूर्ति हेतु आरक्षित किया गया है। शेष 110 एमसीएम पानी को कृषि सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा। इस बांध के निर्माण होने से कबरई के आसपास के नए लगभग 26,000 हेक्टेयर इलाके का सिंचन होगा। इस बांध की कुल सिंचाई क्षमता 44,000 हेक्टेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें