जिले में अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलाें की बर्बादी की आंकलन रिपोर्ट शासन को भेजने पर कृषकों को राहत राशि देने के लिए शासन ने 30.29 करोड़ रुपये जिले को आवंटित कर दिए हैं। जो कृषकों और मृतक आश्रिताें को वितरित किया जाएगा।
मालूम हो कि माह मार्च में ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलाें के एवज में शासन ने किसानों को राहत राशि देने के लिए शासन ने 30.29 करोड़ रुपये जिले को भेज दिए गए हैं। जिले में धनराशि आने पर किसानों को अब जल्द ही चेक मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। उधर अधिकारियों के निर्देश फसल के नुकसान के आधार पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राहत सामग्री वितरण करने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता जाएगा। किसानाें को हुए नुकसान के हिसाब से भरपाई की जाएगी। राहत धनराशि वितरण के लिए राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की समस्या आने पर वह तत्काल कृषकाें की समस्या का निराकरण करेंगे।