फोटो 30 एमएएचपी 17 परिचय-उरवारा गांव स्थित खेत में आग से जलती फसल। संवाद
- फोटो : रामकोट में पोस्टमार्टम के लिए निकाला किशोरी का शव।
श्रीनगर (महोबा)। खेत में भूसा बनाने के दौरान मशीन से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते खेतों में मड़ाई के लिए पांच किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। घटना में किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है।
थाना श्रीनगर के उरवारा मौजा में सोमवार की दोपहर मशीन से पराली से भूसा बनाने का काम चल रहा था। अचानक भूसा बनाने वाली मशीन से चिंगारी निकली और खेत में आग लग गई। तेज हवाएं चलने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को चपेट में ले लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर बर्बाद हो गई। आग लगने से उरवारा गांव निवासी राजेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, अजमेर सिंह और ननौरा निवासी सुनील पटेल व संतोष गुप्ता की फसलें जली हैं। जो करीब 25 बीघे में लगाई गई थी। किसानों ने बताया कि जहां आग लगी, वहां आग बुझाने के लिए कोई संसाधन नहीं था। इससे फसल नहीं बचाई जा सकी।