फोटो 30 एमएएचपी 18 परिचय-पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह। स्रोत: इंटरनेट
महोबा। शासन ने जनपद महोबा के पुलिस अधीक्षक रहे प्रबल प्रताप सिंह का सोमवार की शाम तबादला कर दिया। उनकी जगह महोबा के नए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह होंगे। प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक अपराध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ भेजा गया है। वह अप्रैल 2025 में महोबा में तैनात थे। वह करीब 11 महीने जनपद में तैनात रहे जबकि शशांक सिंह लखनऊ में ही पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। शशांक सिंह वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।