फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मिलेगी 24 घंटे बिजली

Fri, 15 May 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजाें को बिजली संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए मिनी सब स्टेशन स्थापित कराया जाएगा। जहां बिजली की आपूर्ति सीधे पावर हाउस से की जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को बिजली विभाग के अधिकारियाें ने जिला अस्पताल पहुंचकर मिनी सब स्टेशन के लिए भूमि चिह्नित की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला अस्पताल में भी शेड्यूल के अनुसार ही बिजली आपूर्ति होने के कारण मरीजाें को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ता है। यही नहीं बिजली जाने पर जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा जनरेटर न चलाए जाने से भी मरीजाें को गर्मी में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जनरेटर न चलाए जाने पर मरीज और तीमारदार कई बार हंगामा कर चुके हैं। वहीं जनरेटर न चलाए जाने की शिकायत तीमारदार उच्याधिकारियों से भी कर चके है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालाें में मिनी सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारियाें ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड के बगल में खाली पड़ी भूमि को मिनी सब स्टेशन के लिए चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें