फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पांच केंद्रों में 2,352 परीक्षार्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Thu, 15 Aug 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा पांच केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक प्रस्तावित है। परीक्षा में 2,352 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इसको लेकर बुधवार को डीएम मृदुल चौधरी व एसपी अपर्णा गुप्ता की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान पुलिस भर्ती बोर्ड से जारी निर्देशों के बारे में अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आपस में समन्वय रखते हुए परीक्षा केंद्रों का स्वयं भ्रमण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गहनता से मूलभूत सविधाओं पानी, बिजली, बैठने की व्यवस्था आदि को देखें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र देखें कि वह कार्य कर रहे हैं अथवा नहीं, इसकी भी जानकारी की जाए और कमी पाये जाने पर केंद्र व्यवस्थापक से बात कर व्यवस्था पूरी कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें