फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए 22 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएवी इंटर कॉलेज बांदा में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महोबा जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अंडर-17 में 10 और अंडर-19 आयु वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में महोबा की टीम का पहला मुकाबला बांदा की टीम से हुआ। महोबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद हुए मुकाबले में भी महोबा की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर विजय हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार अंडर-17 आयु वर्ग में जीआईसी श्रीनगर के अभिषेक, मनोहर, दीपांशु, आकाश, हैदर, सोहेल व डीएवी इंटर कॉलेज महोबा के देवेंद्र वर्मा, रिंकू, अनिल कुमार व शैलेंद्र का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 29 अगस्त से बलिया में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
अंडर-19 आयु वर्ग में महोबा और हमीरपुर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। पहले हाफ में महोबा की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी महोबा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल जारी रखा और एक और गोल करते हुए मुकाबला 3-1 से जीत लिया। अंडर-19 में जीआईसी श्रीनगर के चंद्रप्रकाश, पवन पाल, कन्हैया लाल, आशीष, भीमेंद्र, विकास, लालकरन व डीएवी इंटर कॉलेज महोबा के बिशी, सुशील, जय हिंद, पवन कुमार और तरुण राजपूत का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। इस दौरान जनपद महोबा से जिला क्रीड़ा सचिव अमित राजपूत, रवि प्रकाश, शशिकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें