महोबा। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें 19 फरवरी तक मांगों का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है, जिसमें निर्वाचन कार्य का बहिष्कार भी शामिल किया गया है।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष अच्छेलाल सिंह व मंत्री रामनरेश ने पदाधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी राजेश यादव को सौंपे ज्ञापन में बताया कि शासन स्तर पर कई बार संघ के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता हुई लेकिन आज तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि एसीपी विसंगति, प्रोन्नति, भत्तों में वृद्वि, अंतर मंडलीय स्थानान्तरण आदि मांगों को लेकर आंदोलित है। लेखपाल नियमावली में संशोधन व पदनाम को समाहित करते हुए लैपटाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाए। विभिन्न बिंदुओं पर यदि शासनादेश जारी नही किया जाता तो 19 फरवरी से लेखपाल आंदोलन को मजबूर होंगे।
मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन