फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में खुलकर आए व्यापारी संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। लोकसभा चुनाव की तेजी से बढ़ रहीं सरगर्मियों के बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी बुंदेलखंड राज्य आंदोलन के समर्थन में खुलकर आ गया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ महोबा जिले के सभी प्रमुख व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आल्हा चौक अनशन स्थल पहुंचे और अलग राज्य का समर्थन किया।
शहर के आल्हा चौक में पिछले 222 दिन से लगातार अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुखनंदन सिंह यादव से मुलाकात की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हमभी अपने स्तर से अब सरकार पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री राहुल अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, नगर अध्यक्ष सेवक नंदवानी, संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शशांक गुप्ता, पंकज गुप्ता, अजय बरसैंया समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में आगे आए व्यापारी संगठन
- प्रदेश महामंत्री पदाधिकारियों के साथ पहुंचे अनशन स्थल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें