फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान पर सूची चस्पा न देख एडीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की दुकान पर सूची चस्पा न देख एडीएम नाराज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने अधिकारियों के साथ ग्राम चांदो और चंदपुरा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और दोनों गांव में अस्थायी गोशालाएं खुलवाई। जिससे किसानों को खासी राहत मिलेगी। गांव के कोटेदार द्वारा अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की सूची चस्पा न होने पर नाराजगी जताते हुए पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।
ग्रामीणों ने बताया कि चंदपुरा गांव में एक भी ग्रामीण को पीएम आवास का लाभ नहीं मिला है। इस पर एडीएम ने ग्राम प्रधान से जानकारी मांगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालकिशन राजपूत ने बताया कि गांव के दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें से पिछले साल सिर्फ चार लोगों का नाम चयनसूची में शामिल किया गया है। 2018 में एक भी ग्रामीण का चयन नहीं किया गया। सचिव ने बताया कि आवेदन करने वाले जांच के दौरान अपात्र घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कबरई को ग्राम पंचायत चांदो चंदपुरा के किसानों का पुन: आवेदन कराकर उनकी दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि सरकार ने लघु सीमांत किसानों को दो-दो हजार रुपये चार-चार माह में दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने लेखपाल से किसानों के खाते और आधार कार्ड लेकर जल्द से जल्द खातों में पैसा भेजने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार अमरकांत सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें