फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों ने देखा लाइव प्रसारण, योजनाओं की मिली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सहदेव की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित ‘‘एक जनपद-एक उत्पाद’’ समिट एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का अधिकारियों व जिले के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों द्वारा सजीव प्रसारण सुना गया। इस दौरान पांच लोगों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सजीव प्रसारण में कार्यक्रम की शुरूआत महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा की गई। इस दौरान महोबा की गौरा पत्थर निर्मित मूर्तियों एवं कलाकृृतियों की सराहना की गई। राष्ट्रपति ने कहा कि 22 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं। प्रत्येक जिले की अपनी पहचान है, इसलिए प्रत्येक जनपद की पहचान को बनाये रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘एक जनपद-एक उत्पाद’’ योजना के अंतर्गत विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पिछड़े जनपदों से लोगों का पलायन रोका जा सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज 1006 करोड़ रूपये का ऋण सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को बांटा जा रहा है। इससे 4095 परिवार एक साथ जुड़ रहे हैं। इस प्रकार लोगों को रोजगार मिलेगा, जो प्रधानमंत्री जी के संकल्प ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ को साकार करेगा।
प्रसारण के बाद जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग सतगुरू प्रसाद को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड अप योजना, स्टार्ट अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना योजनाओं में शत-प्रतिशत स्वीकृृति वितरण का लक्ष्य बैंक शाखाओं से पूर्ण करायें। गौरा स्टोन संबंधी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृृत किया जाए। इस दौरान डीएम ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जितेंद्र कुमार साहू को तीन लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत कृृष्णपाल को चार लाख, अनवर को दो लाख, रविता तिवारी को पांच लाख और प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एजाज अहमद को दस लाख रूपये का ऋण स्वीकृृत पत्र प्रदान किया। साथ ही लोगों से इन योजनाओं से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच उद्यमियों को डीएम ने बांटे ऋण स्वीकृति पत्र
- सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों ने देखा लाइव प्रसारण, योजनाओं की मिली जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें