फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजली मेले के लिए 22 लाख रुपये हुए स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर भारत के मशहूूर कजली मेले के लिए पालिका बोर्ड की बैठक में आम सहमति से 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे कजली मेले का आयोजन किया जा सके। बैठक में मेलास्थल के अलावा रात में होने वाले कार्यक्रमों को पूर्व की तरह पुन: डाक बंगला मैदान में कराए जाने का सभी सदस्यों ने प्रस्ताव रखा। बैठक में शोभायात्रा पालिका प्रशासन की देखरेख में निकाले जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कजली मेले के तीसरे दिन समदनगर में आयोजित होना वाला दंगल जगह न बचने के कारण खत्म हो गया था। इस साल सभासद अशफाक खां और शैलेंद्र पांडेय ने पूल्ड हाउस कालोनी के पीछे भारी मैदान होने के कारण इस स्थान पर दंगल कराए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूर कर लिया गया। इसी तरह सभासद बृजकिशोर उफ मुन्ना साहू ने कजली मेले से पहले अधूरी पड़ी सड़कों को तैयार कराए जाने की बात रखी। शोभायात्रा के दौरान दिक्कत न हो सके।
बैठक में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए जाने के साथ साथ मेले के भव्य आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बिजली व्यवस्था बेहतर रखे जाने और मेले को लेकर बिजली भव्य सजावट किए जाने का भी प्रस्ताव पास हुुआ। बैठक में पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी ने कहा कि कजली मेले के सारे कार्यक्रम तय हो चुके हैं। इसलिए इस साल डाक बंगले में कार्यक्रम करा पाना मुश्किल है। फिर भी सभासदों द्वारा रखे गए प्रस्ताव को जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी एलसी सरोज, सभासद किरण अहिरवार, ख्यालीराम श्रीवास, महेंद्र कुशवाहा, महेश कुमार, कुंवर चौरसिया सहित तमाम सभासद व लेेखाकार अरुण शुक्ला मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कजली मेले के लिए 22 लाख रुपये हुए स्वीकृत
-बोर्ड की बैठक में मेले को भव्य रूप से मनाने का लिया निर्णय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें