महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से महोबा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 208 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया। इन यात्रियों से 1.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेकिंग अभियान से अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों में खलबली मची रही।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में महोबा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडर, अनबुक्ड लगेज और अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित कोचों में यात्रा कर रहे 208 यात्री पकड़े गए। इनसे 1,25,065 रुपये जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग स्टाफ में अब्दुल अजीज, गौरव सिंह, नंदकिशोर, विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दुबे, कुलदीप श्रीवास्तव शामिल रहे।
रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें। अनबुक्ड लगेज न ले जाएं और आरक्षित श्रेणी में केवल वैध आरक्षण के साथ ही यात्रा करें ताकि यात्रा सुरक्षित व व्यवस्थित बनी रहे।