महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम पचपहरा के समीप स्विफ्ट कार और क्रूजर की आमने सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना में क्रूजर सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुलपहाड़ से ओर से आ रही स्विफ्ट कार और महोबा की ओर सवारियां भरकर जा रही क्रूजर गाड़ी सोमवार की शाम पचपहरा के समीप आमने सामने टकरा गईं। दुर्घटना के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर एकत्र हुई लोगों की भीड़ ने आनन फानन में घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में हीरा (40) पुत्र अरिमर्दन निवासी सुंगिरा, राजेश पुत्र कोमल व मकरंद शामिल हैं। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
कार और क्रूजर की भिड़ंत में तीन लोग घायल