फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 परियोजनाओं का लोकार्पण और 14 का शिलान्यास

Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बटन दबाकर शिलान्यास करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी सूखा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के मौके पर 20 परियोजनाओं का लोकार्पण और 14 का शिलान्यास किया। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इन योजनाओं से विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन


सूरा चौकी, सिजहरी चेनेज(स्टार्टिंग प्वाइंट) से मार्ग,बरबई करहरा सिरसीकला मार्ग से जेएम रोड तक सतह सुधार के लिए सुदृढ़ीकरण कार्य, झांसी मिर्जापुर एनएच मार्ग से मकरबई के बीच ब्रंदावन यादव के मकान से खोड़ा तक संपर्क मार्ग,  कलेक्ट्रेट आवासीय भवनों का निर्माण, सामुदायिक केंद्र रामनगर, लेखपाल ट्रेनिंग स्कूल चरखारी, बुंदेलखंड विकास पैकेज के तहत हमीरपुर में राठ चरखारी मार्ग के बीच सेतु मार्ग का निर्माण, पान अनुसंधान केंद्र बजरिया महोबा में कृषक हास्टल/ किसान गेस्ट हाउस का निर्माण, राजकीय पालीटेकिभनक कुलपहाड़,  मॅाडल स्कूल चिचारा, मॅाडल स्कूल रिवई, मॅाडल स्कूल अजनर,मॅाडल स्कूल कनकुआ के नव निर्मित भवन, नवीन राजकीय हाई स्कूल सुरहा के भवन, 33/11 विद्युत उपकेंद्र गौरहारी, राजकीय हाईस्कूल इद्रहाटा, रहेलिया सूर्य मंदिर, रिहुनिया सागर, काली मां मंदिर व सूर्यकुंड पहुंच मार्ग के सुधार कार्य, बिवई बरातपहाड़ी व अन्य जिला मार्ग के चेनेज की सतह सुधार के लिए सुंदरीकरण कार्य का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।


 महोबा के कुलपहाड़ में पालीटेकिभनक, जैतपुर में आईटीआई और आवासीय भवनों का निर्माण, बालिका छात्रावास चरखारी, बालिका छात्रावास जैतपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर, कीरत सागर तालाब का सुंदरीकरण, बिजस सागर पक्षी बिहार निरीक्षण भवन, बेला सागर निरीक्षण भवन के सुंदरीकरण ,आसरा आवासों का निर्माण, आईटीआई जैतपुर में आवासीय भवन निर्माण सहित 14 योजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें