फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गौरहारी गांव में संबंद्घ होने से नारा ग्रामीणों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढ़ा में 36 साल से चल रहे इलाहाबाद बैंक को गौरहारी इलाहाबाद बैंक की शाखा में संबद्ध कर दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को हंगामा किया। हाथों में काले झंडे लहराते हुए चेतावनी दी कि यदि गांव में बैंक वापस नहीं लाई गई तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्राम गुढ़ा में 36 साल से इलाहाबाद बैंक चल रही थी। इस बैंक में सबुआ, कुसुरमा, बम्होरी, घुटवई, गुढ़ा सहित आधा दर्जन गांव के लोगों के खाते खुले थे। आधा दर्जन गांव के बीचोबीच पड़ने वाले गुढ़ा गांव की बैंक से लोगों को काफी राहत थी। अब बैंक काफी दूर हो जाने के कारण ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गौरहारी बैंक से संबद्धीकरण हटाए जाने की मांग को लेकर ग्राम गुढ़ा में जमकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीण सुबह से ही काले झंडे लेकर पहुंच गए और बैंक संबद्ध किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीरे आसपास के कई गांव के लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर पहुंची चरखारी पुलिस ने काले झंडे उतरवाकर प्रदर्शन खत्म कराया लेकिन ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें