फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचित्र बीमारी से 17 बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विचित्र बीमारी से 17 बकरियों की मौत
विज्ञापन

भरवारा (महोबा)। ग्राम भरवारा में इस समय बकरियों में विचित्र बीमारी फैली है। पेट फूलने और पोकना रोग लगने से उनकी मौत हो रही है। तीन दिन के अंदर मोहन कुशवाहा की 10, प्रमोद कुमार की 4 और गोपी राजपूत की तीन बकरियों की विचित्र बीमारी से मौत हो चुकी है। जबकि तमाम पशुपालक प्राइवेट पशु चिकित्सकों से बकरियों का इलाज करा रहे है। जिससे उन्हें इलाज व दवाओं में अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है। पशुपालकों का कहना है कि गांव में स्थापित पशु अस्पताल तीन वर्ष से बंद है। जिससे पशुपालकों को लाभ नही मिल पा रहा है। बकरियों की मौत होने की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई लेकिन कोई भी डाक्टर गांव नही आया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से फोन पर पक्ष जानने की कोशिश की गई तो पूरी रिंग जाने के बाद भी उनका फोन रिसीव नही हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें