महोबाः गुरु गोरखनाथ परिक्रमा समिति के तत्वावधान में सोमवार को पौष मास की पूर्णिमा पर ऐतिहासिक गोखारगिरि की परिक्रमा श्रृद्धा, भक्ति व रामधुन के साथ हुई। परिक्रमा में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद हवन-पूजन व सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें परिक्रमा समिति के विकास पर चर्चा की गई।
गोखारगिरि परिक्रमा सुबह 6 बजे से शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई। जो पठवा के बाल हनुमान मंदिर, रामजानकी मंदिर, संत कबीर आश्रम, बाबा फीरोजशाह की दरगाह, काली माता, छोटी चंद्रिका मंदिर, पुलिस लाइन रोड होते हुए वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई। इसके बाद हवन-पूजन व सत्संग कार्यक्रम हुआ।