फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को हर हाल में उपलब्ध हो पेयजल-निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक व्यक्ति को हर हाल में उपलब्ध हो पेयजल-निदेशक
विज्ञापन

- विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
- बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के लिए डीएम को कहा
फोटो 29 एमएएचपी 23 परिचय-समीक्षा बैठक में निर्देश देती जिले की नोडल अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। निदेशक महिला कल्याण एवं शासन द्वारा नामित जिले की नोडल अधिकारी डा. अलका टंडन भटनागर की अध्यक्षता में विकास एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। नोडल अधिकारी ने सूखेे की स्थिति को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को हैंडपंपों के रिबोर एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कहा कि जहां पर हैण्डपम्प नहीं हैं, वहां पर टैंकरों से जलापूर्ति की जाये। जिले में प्रत्येक व्यक्ति को हर हाल में पेयजल उपलब्ध होना चाहिए।
बैठक में नोडल अधिकारी के साथ मण्डलायुक्त चित्रकूट धाम रामविशाल मिश्रा ने विकास एवं प्रशासनिक कार्यों के 61 बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाते हुए लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा दुर्घटना बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी अजय यादव को स्कूली बसों की फिटनेस, दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग कराने को प्रभावी प्रवर्तन के लिए निर्देशित किया। नोडल अधिकारी व मण्डलायुक्त ने श्रम विभाग में मजदूरों के पंजीयन कार्य में शिथिलता बरतने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने शत-प्रतिशत श्रमिकों का पंजीकरण जुलाई 2018 तक किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुमन को जिले में सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवायें प्रदान कराने तथा सामान्यत: मरीज को अन्यत्र रेफर किये जाने की प्रवृृत्ति पर अंकुश लगाये जाने के कड़े निर्देश दिए। निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हीरा सिंह को इन कार्यों का सत्यापन कराये जाने के निर्देश दिए। जिले की जीवन रेखा के रूप में साबित होने वाली अर्जुन सहायक परियोजना को गति प्रदान किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिशाषी अभियन्ता को भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल योजना, एलईडी लाइट, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की भी समी।क्षा करते अधिकारियों को अपनी पुरानी कार्यशैली में बदलाव लाने के लिए सचेत किया। मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी सहदेव को बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के लिए निर्देश दिए। बऱ्ैठक स्त्रत्त्के बाद नोडल अधिकारी द्वारा प्रधामंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि की चेक प्रदान की गई। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी ईश्वर दयाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक विधिनारायण, जिला विकास अधिकारी विनय कुमारख तिवारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें