फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : सड़क दुर्घटनाओं में भाई-बहन समेत 18 घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में भाई-बहन समेत 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बसेरा पहाड़ी गांव निवासी कृष्णा (28) सोमवार सुबह बाइक से बहन निधि (8) और चिकासी निवासी अनिल (21) के साथ चरखारी के सूपा गांव जा रहा था। कुलपहाड़ के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए।
इसी तरह तकियापुरा निवासी यासीन, ऐंचाना निवासी पूनम, भीतरकोट निवासी हमजा, गंज निवासी प्रिंस, महुआबांध निवासी निर्भय, टिकरिया निवासी गुलजारी, कनेरी कबरई निवासी रामदास, सिजवाहा निवासी राजकुमार, दिदवारा निवासी संदीप, आलमपुरा निवासी अभिनव, पसवारा निवासी कमलेश, गांधीनगर निवासी आशीष, ऐंझी मुस्करा निवासी कुलदीप, रायनपुर निवासी आनंद व रितिक दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से रामरती, यासीन व पूनम को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें