महोबा। शासन के निर्देश पर चार फरवरी से 30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी पूनम निगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की रणनीति बनाई गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’’ रखी गई है।
बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि 4 से 10 फरवरी तक प्रतिदिन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किएं जाएंगे। बैठक में सीओ सदर जितेंद्र दुबे, एआरएम महोबा आरएस चौधरी, एबीएसए क्षमा पांडेय, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, अरूणोदय संस्थान के अभिषेक मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में होंगे विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम
- 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा सप्ताह
- प्रभारी डीएम ने बैठक कर अफसरों को दिए निर्देश