फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्पबद्घ होना जरूरी-प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में शुक्रवार को सुदृढ़ संकल्प की संकल्पना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसी लक्ष्य की प्राप्ति तभी हो सकती है जब संकल्पबद्घ होता है। बिना संकल्प किए कार्य करने पर व्यक्ति लक्ष्य प्राप्ति तक न पहुंचकर मध्य में कार्य को छोड़ देता है और इधर उधर भटकता रहता है।
विज्ञापन

सेमिनार में प्राचार्य ने कहा कि मार्ग जितना कठिन होता है, उसका फल उतना ही अच्छा होता है। जो जैसा सोचता है वह वहीं बन जाता है। केवल उसमें सुदृढ़ संकल्प, लगन और परिश्रम होना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के प्रवक्ताओं व छात्र छात्राओं को सुदृढ़ संकल्पबद्ध होने के लिए प्रेरित किया। सैनिक अनिल कुमार ने सुदृढ़ संकल्प और माता पिता के आशीर्वाद को लक्ष्य प्राप्ति का साधन बताया। डॉ. दीपक द्विवेदी ने कहा कि यदि हम सर्वप्रथम अपने संकल्प को मजबूत करके स्वलक्ष्य की ओर बढ़ते है तो लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित है। डॉ. रामनारायण शुक्ला ने सुदृढ़ संकल्प को ही सफलता का परम ध्येय बताया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सैनिक अनिल कुमार को डायरी पैन देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि अनिल कुमार श्रीनगर के पुंछ सेक्टर में आर्मी बटालियन में तैनात है। रक्षाबंधन पर्व पर अवकाश में आए सैनिक को महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्पबद्ध होना जरूरी-प्राचार्य
- महाविद्यालय में सुदृढ़ संकल्प की संकल्पना विषय पर हुआ सेमिनार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें