फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्रह सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। 17 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शहर में मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रांतीय आह्वान पर 21 जनवरी को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अजय तिवारी, मंत्री सुलेमान खां के नेतृत्व में समाज कल्याण कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में समाज कल्याण विभाग, जिला उद्यान विभाग, कोषागार कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हिस्सा लिया। जुलूस आजाद चौक, अशोक तिराहा, पीपीएन चौराहा, रोडवेज तिराहा, आल्हा चौक होकर तहसील परिसर पहुंचा। जहां पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर राकेश कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति दूर करने, रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने और पदोन्नतियां किए जाने की मांग की। तहसील परिसर में परिषद के मंत्री सुलेमान खां ने कहा कि वर्षों से दैनिक श्रमिकों, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी सेवाएं दे रही हैं, उन्हें नियमित किया जाए। आउटसोर्सिंग व्यवस्था बंद की जाए। इस मौके पर सुनील शर्मा, ओम तिवारी, राजेश निगम, प्रभाकर कश्यप, प्रदीप खरे, रामसहाय राजपूत, कालका अनुरागी, अजय निगम, दीपशिखा, रानू सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें