फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए बने मतदाताओं में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इस दफा लोकसभा चुनाव से पहले बने युवा मतदाताओं में महिलाओं ने जागरुकता दिखाते हुए पुुरुषों को पीछे छोड़ दिया। नए बनने वाले मतदाताओं में महिलाओं का ग्राफ बढ़ा है। जिले में कुल 17,299 युवा मतदाताओं का इजाफा हुआ है। जिसमें 18 से 19 वर्ष के 10,074 मतदाता बने हैं। युवा मतदाताओं में 8,025 पुरुष मतदाता बढ़े हैं। वहीं 9,265 महिलाओं ने मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण और जागरुकता आदि के चल रहे तमाम सरकारी और गैर सरकारी अभियानों का यह असर है कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जनपद की महिलाओं ने खासी रुचि दिखाते हुए पुरुषों को मात दी है।
यह पहला मौका है जब बनाए गए युवा मतदाताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा बढ़ी जबकि 2012 के विधानसभा चुनाव में महोबा विधानसभा में कुल मतदाता 5,61,384 के सापेक्ष 2,51,868 महिला और 3,09,516 पुरुष मतदाता थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 6,20,466 के सापेक्ष 3,37,615 पुरुष और 2,82,839 महिला मतदाता थी लेकिन पांच सालों में जहां पुरुष मतदाता 8,025 बढ़े।
विज्ञापन

वहीं महिला मतदाताओं की संख्या में 9,265 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। महिला मतदाताओं की संख्या में पहली दफा इजाफा होने से उनकी जागरुकता झलक रही है। महिलाओं ने घर की दहलीज से निकलकर देश के सबसे बड़े महापर्व में हिस्सा लेने के लिए अपने को वोटर बनवाया है।
विज्ञापन

नए मतदाताओं में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें