फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1536 बच्चों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

Sat, 21 Apr 2018 11:24 PM IST
mahoba
विज्ञापन
केंद्रों में नवोदय की प्रवेश परीक्षा देते बच्चे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा।
 जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। परीक्षा को लेकर सुबह से केंद्रों में गहमा गहमी का माहौल रहा। पंजीकृत 4595 बच्चों में से 3059 बच्चे उपस्थित हुए जबकि 1536 ने परीक्षा छोड़ दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी थी। परीक्षा के लिए जिले में राजकीय बालिका इंटर कालेज पनवाड़ी, नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी, जनतंत्र इंटर कालेज कुलपहाड़, राजकीय इंटर कालेज जैतपुर, सांई इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज व राजकीय इंटर कालेज समेत नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए। शनिवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में बच्चों की भीड़ रही। सुबह 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा कराई गई। नवोदय विद्यालय के एसी राजपूत परीक्षा केंद्रों में प्रत्येक कक्ष में घूम घूमकर जायजा लेते रहे। इस मौके पर जैतपुर के प्रधानाचार्य शंकर दयाल अनुरागी, एबीएसए संतोष वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गंगा सिंह इंटर कालेज चरखारी में नवोदय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा प्रभारी व्रजपाल कुटार, सहायक सरमन लाल व ताजउद्दीन, नफीस अहमद की देखरेख में परीक्षा कराई गई। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या शबाना सिद्दीकी ने बताया कि जिले में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 4595 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसमें से 3059 बच्चे उपस्थित हुए जबकि 1536 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें