फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फटने से किसानों के खेत जलमग्न, फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश न होने से जहां तालाबों व बांधों का जलस्तर तेजी से घट रहा है, वहीं पानी की बेेवजह बर्बादी जारी है। कस्बा श्रीनगर में जेके पेट्रोल पंप के पास तीन दिन पहले तेज फोर्स के साथ पाइप लाइन फट गई, जिसे आज तक दुरुस्त नहीं कराया गया।
विज्ञापन


इससे दर्जन किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे खेतों में लगी मूंगफली व उर्द की फसल बर्बाद हो गई। रही है।


यूपी एमपी की सीमा पर बने उर्मिल बांध से महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत मुख्यालय तक पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे प्रतिदिन शहर में पेयजल आपूर्ति होती है।

तीन दिन पहले कस्बा श्रीनगर में पेट्रोल पंप के पास तेज फोर्स से पाइप लाइन फट गई। इससे पानी सड़क किनारे आधा दर्जन खेतों में भर गया।

किसानों ने मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई।


पाइप लाइन फटने से रामदयाल, जानकी प्रजापति, सुरेश पाठक, कल्लू अनुरागी, रामकुमार कुशवाहा समेत आधा दर्जन किसानों के खेतों में लगी उर्द व मूंगफली की फसल पानी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद हो रही है जिससे किसान परेशान है। उनका कहना है कि सर्वाधिक नुकसान मूमफली में हो रहा है।

उधर जल निगम सिविल शाखा के सहायक अभियंता जगन्नाथ प्रसाद का कहना है कि पाइप लाइन फटने की जानकारी मिली है। जेई को भेजकर लाइन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें