फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 साल पुराना बरगद गिरने से तीन मकान धराशाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बे के मोहल्ला टिलवापुरा में 150 साल पुराना बरगद का पेड़ आंधी के चलते तीन मकानों के ऊपर गिर गया, जिससे एक मकान पूरी तरह धराशाई हो गया लेकिन परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। प्रशासन ने पीड़ित गृहस्वामी की स्कूल के एक कमरे में रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। तहसीलदार और लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

टिलवापुरा में बरगद का पेड़ शनिवार की रात को आंधी के चलते गिर गया। जिसकी चपेट में आने से ममता यादव पत्नी दयाराम का पूरा मकान धराशाई हो गया। रहने तक की कोई व्यवस्था न होने पर उसका दरवाजे के बाहर बने प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में डेरा डलवा दिया गया। जबकि मनप्यारे पुत्र मूलचंद्र और महेंद्र पुत्र राधाचरण क्षतिग्रस्त मकान के बचे दूसरे हिस्से में गुजारा कर रहे हैं।
तीनों मकान गिरने से घरों में रखी गृहस्थी का सामान, खाद्यान व अन्य सामग्री पूरी तरह बर्बाद हो गई। महेंद्र रैक्वार की गाय बुरी तरह घायल हो गई। गृहस्वामी रविवार को सारा दिन गृहस्थी का सामान निकालने में जुटे रहे। मोहल्लेवासियों ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित गृहस्वामियों की मदद की। तहसीलदार परशुराम पटेल ने पीड़ित गृहस्वामियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें