कनकुआ (महोबा)। थाना महोबकंठ पुलिस ने वर्मा नदी से निकले पहाड़िया बालू घाट से अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महोबकंठ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पहाड़िया घाट में बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टर-ट्राली से बालू ढोई जा रही है। सूचना मिलते ही थाने के एसएसआई कमलेश कुमार, एसआई सचिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच अवैध खनन करते एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। पुलिस ने वहां मौजूद पुष्पेंद्र राजपूत को हिरासत में ले लिया जबकि चालक मौके पर फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।