महोबा। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटवरियापुरा निवासी गुड्डो के नाती बाबू का मुंडन संस्कार गौड़बाबा देव स्थान पर था। कार्यक्रम में हवन पूजन और कन्या भोज का भी आयोजन होना था। जैसे ही हवन-यज्ञ शुरू हुआ तो धुआं उठा। धुएं से पास में पेड़ पर लगे छत्ते से उड़ी मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले से गुड्डो, उसकी बहू आरती, स्नेहा, रोहिणी, दीपा, मीरा, जीतेंद्र, कला, भूमि, संगीता, रेनू, राधा समेत 15 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।