फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा निरीक्षण में गायब मिले 15 अधिकारी व कर्मचारी, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय से उपस्थित होने के तमाम निर्देशों के बाद भी जिम्मेदार कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह ने विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत रामेश्वर प्रसाद, डीआरडीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक जमील अहमद, राष्ट्रीय जलागम कार्यालय में वाहन चालक किशोरीलाल, उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में एपीओ बेनू सिंह, डाटा इंट्री ऑपरेटर देवेंद्र कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में अनुराग कुमार पाल, मत्स्य विभाग में ध्रुवराम, भूमि सरंक्षण अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक गौरव, अवर अभियंता मनोज कुमार, स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में डीपीएम सुशील कुमार व राहुल कुमार, डीपीआरओ कार्यालय में सफाईकर्मी दीपक कुमार, सीवीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आकाश वर्मा और नेहरू युवा केंद्र में जिला समन्वयक विष्णुप्रिया अनुपस्थित मिलीं। जिनका एक दिन का वेतन रोका गया। सीडीओ ने कहा कि समय से कार्यालय न आने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें