फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक अन्य घायल

Mon, 28 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थाना महोबकंठ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका के पति की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के रूरीकलां गांव निवासी मोहन कुशवाहा की पत्नी पुनिया (56) अपनी बहू माया को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की शाम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लाई थी। जहां माया ने नवजात शिशु को जन्म दिया। रात करीब 10 बजे पुनिया अस्पताल की दाई जयंती के साथ कचरा फेंकने हाईवे किनारे स्थित पुल की ओर जा रही थी। पनवाड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। जिससे पुनिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयंती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें