फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत की गई भूमि का सर्किल रेट के अनुसार चार गुना मुआवजा व भूमिहीन किसानों को पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें बांध का काम बंद कराकर एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिले के कस्बा कबरई, गंज, धरौन समेत आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसानों की वर्ष 2013-14 में अर्जुन सहायक परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहीत की गई थी। कुछ किसानों को वर्तमान रेट के हिसाब से मुआवजा दिया गया था, लेकिन किसान सर्किल रेट के अनुसार चार गुना मुआवजा व कुओं और पौधों के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मुआवजा न मिलने पर दो माह पहले किसानों ने बांध पहुंच अर्जुन सहायक परियोजना का काम बंद करा दिया था, लेकिन आचार संहिता लगने के बाद काम शुरू करा दिया गया। आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी सहदेव को सौंपा। इसमें एक सप्ताह के अंदर काम बंद कराने और मुआवजा दिए जाने के बाद काम शुरू कराने की मांग की है। एलान है कि मुआवजा न मिला तो चुनाव में उनके परिवार का कोई भी सदस्य मतदान नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें