लमौरा (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लमौरा में एक ग्रामीण का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त नरेश पुत्र बलराम के रूप में कराई। कई दिनों से शव पड़ा होने से बदबू आ रही थी। ग्राम लमौरा निवासी नरेश (30) पुत्र बलराम 18 अप्रैल को घर से गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग न मिला, तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। सोमवार को ओम प्रकाश कुशवाहा अपने खेतों की ओर गए तो खेत के पास एक गहरे गड्ढे में शव पड़ा होने की सूचना उसने ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त नरेश के रूप में कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने किसी पर भी हत्या का आरोप नहीं लगाया है। ब्यूरो