महोबा। भाजपा सरकार ने चार साल में जितना काम किया है। कांग्रेस सरकार 50 साल में नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास देकर प्रधानमंत्री ने सहारा दिया है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को नया आशियाना मुहैया कराया गया है। गरीब महिलाएं अब चूल्हे के धुएं से बचकर गैस में खाना बना रही है।
यह विचार उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बाबूराम निषाद ने व्यक्त किए। वह रविवार को अंबेडकर पार्क में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मान समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन दिए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वार चलाई गई योजनाओं से आम आदमी को लाभ मिला है। किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे गए हैैं, जिससे किसान खेतों में जुताई बुुआई करा सकते हैं। इस मौके पर
भाजपा सरकार ने गरीबों को दिया आशियाना- राज्यमंत्री